फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Drugs found with children at school; when asked, they said they bought them from a shop outside.

Karnal News: स्कूल में बच्चों के पास मिल रहा नशा, पूछने पर बोले- बाहर दुकान से लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Drugs found with children at school; when asked, they said they bought them from a shop outside.
काछवा गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने दुकानदारों को जागरुक करते टीचर। सं
काछवा। नशा मुक्ति अभियान के बीच काछवा के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में बच्चों के बैग से नशीले पदार्थ मिलने का मामला सामने आया है जिससे गांव की दुकानों की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूल प्रशासन और एसएमसी कमेटी ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए गांव में जागरूकता अभियान चलाया और दुकानदारों को नोटिस जारी कर स्कूली बच्चों को नशा न बेचने की अपील की।
विज्ञापन

अध्यापक जगतार सिंह ने बताया कि स्कूल में समय-समय पर बैग की जांच के दौरान कई विद्यार्थियों के पास से नशीले पदार्थ मिले, अब फिर ऐसा ही हुआ। पूछताछ में बच्चों ने इन्हें गांव की दुकानों से खरीदने की बात कही। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने दुकानदारों से हाथ जोड़कर अपील की कि वे बच्चों को इस तरह की वस्तुएं न बेचें।
विज्ञापन

दी जाएगी शिकायत
स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में कोई दुकानदार स्कूली बच्चों को नशीले पदार्थ बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ प्रशासन को लिखित शिकायत भेजी जाएगी और सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। वहीं स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों और ग्रामीणों से भी बच्चों पर नजर रखने और उन्हें नशे से दूर रखने में सहयोग करने की अपील की है। इस घटनाक्रम ने गांव में बच्चों के बीच बढ़ते नशे के खतरे को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed