सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   DTP JCB goes to three illegal colonies

Karnal News: तीन अवैध कॉलोनियों चली डीटीपी जेसीबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
DTP JCB goes to three illegal colonies
Shri Khatu Shyam Temple Committee set up a stall - फोटो : Shri Khatu Shyam Temple Committee set up a stall
विज्ञापन
- 10 डीपीसी, सड़कें और सीवरेज नेटवर्क को किया ध्वस्त
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सोमवार को डीटीपी की टीम ने तीन अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई की। इस दौरान 10 डीपीसी, सड़कें, कच्ची सड़कें और सीवरेज नेटवर्क ध्वस्त किया गया। इस दौरान पुलिस भी तैनात रही। जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस की अगुवाई में पहली अवैध कॉलोनी गांव छपरा खेड़ा में उत्तम नगर के पास स्थित थी, जिसका एरिया लगभग 2.75 एकड़ था।
इस कॉलोनी में 3 डीपीसी व सभी कच्ची सड़कों को ध्वस्त किया गया। दूसरी अवैध कॉलोनी गांव मंगलपुर में दनियालपुर रोड पर स्थित थी, जिसका एरिया लगभग 1.5 एकड़ था। यहां 5 डीपीसी, सीवरेज नेटवर्क व सभी पक्की सड़कों को ध्वस्त किया गया। तीसरी कार्रवाई नीलोखेड़ी के काली माता मंदिर के पास साढ़े तीन एकड़ की कॉलोनी में की गई, यहां डीपीसी के अलावा अन्य निर्माण भी ढहाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लगातार तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है। अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण करने वालों की लगातार एफआईआर भी करवाई जा रही है। आम जनता से अपील की गई है कि वे डीलरों के जाल में न फंसें और शहर में बनी वैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीद कर अपना घर बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed