फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Educate students about the ill effects of drugs

Karnal News: छात्राओं को बताए नशे के दुष्प्रभाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Educate students about the ill effects of drugs
बराड़ा के संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं। प्रवक्त
बराड़ा। संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में प्रधानमंत्री के नशा मुक्त युवा अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। प्राचार्या डॉ. दलजीत कौर के मार्गदर्शन और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमन देवी की देखरेख में विद्यार्थियों ने अभियान का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए युवा पीढ़ी का नशा मुक्त होना अनिवार्य है। अंत में छात्राओं ने नशा करने की शपथ ली। संवाद
विज्ञापन


इन्वेस्टिचर सेरेमनी में छात्र-प्रतिनिधियों ने ली निष्ठा और अनुशासन की शपथ
बराड़ा। जय पब्लिक स्कूल गुरुकुल में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और सेवा-भाव विकसित करने के उद्देश्य से इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। करुणा हाउस से जन्नत व रूहानी, प्रेरणा हाउस से जस्सू व जी. जान्हवी, निष्ठा हाउस से शगुन व साक्षी तथा एकता हाउस से अंजलि व देवांशी को क्रमशः कैप्टन व वाइस कैप्टन चुना गया और बैज प्रदान किए गए। विभिन्न कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को हाउस प्रीफेक्ट्स की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रधानाचार्या डॉ. नीलम जैन के मार्गदर्शन में हुए समारोह में उप-प्रधानाचार्य बलराम आर्य, मुख्य आवासीय अधिकारी राजेश कुमार व प्रशासनिक अधिकारी अमित रोहिला उपस्थित रहे। संवाद

बराड़ा के संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं। प्रवक्त

बराड़ा के संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं। प्रवक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed