फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electricity department employees gheraoed the Sub-Divisional Officer's office.

Karnal News: बिजलीकर्मियों ने उपमंडल अधिकारी कार्यालय का किया घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Electricity department employees gheraoed the Sub-Divisional Officer's office.
निसिंग बिजली निगम के कार्यालय प्रांगण में नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
निसिंग। शहर के बिजली निगम कार्यालय में सब डिवीजन यूनियन के कर्मचारियों ने वीरवार को मांगों के समर्थन में गेट मीटिंग कर रोष प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान कर्मवीर, सतीश राणा और मंच संचालन राजेश ने किया। कर्मचारियों ने एसडीओ के रवैये के विरोध में गेट मीटिंग के दौरान करीब दो घंटे उपमंडल अधिकारी के कार्यालय का घेराव कर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

प्रधान कर्मवीर ने आरोप लगाया कि एसडीओ ने निसिंग बिजली निगम के कार्यालय के कई कर्मचारियों को असंध भेज दिया है जिस कारण बिजली निगम का कार्य सुचारू रूप से नहीं चल रहा है। धान के सीजन में जेई प्रशांत का तबादला कर दिया गया है जबकि विभाग के पास पहले ही कर्मचारी बहुत कम हैं और इसका सीधा असर किसानों को बिजली आपूर्ति पर पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर जेई का तबादला रद्द नहीं किया गया और कर्मचारियों वापस नहीं बुलाया गया तो मजबूरन कर्मचारियों आंदोलन तेज करना पड़ेगा। मौके पर राकेश शर्मा, योगेश शर्मा, राकेश, सीता राम, नवरत्न राणा, नीटू,सोहन, दीपक, विकास व अन्य कर्मचारियों ने गेट मीटिंग में नारेबाजी करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई का तबादला रोकना मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं : उपमंडल अधिकारी
उपमंडल अधिकारी निसिंग मनीष कुमार ने बताया कि जेई प्रशांत का तबादला रोकना व करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। कुछ कर्मचारियों को काम चलाने के लिए असंध भेजा गया है। उन कर्मचारियों में से कुछ कर्मियों को वापस बुला लिया गया है और बाकी कर्मचारियों को भी जल्द बुला लिया जाएगा। कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed