सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers are adamant on the demand for service lane on the ring road.

Karnal News: रिंग रोड पर सर्विस लेन की मांग पर अड़े किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Farmers are adamant on the demand for service lane on the ring road.
विज्ञापन
करनाल। गांव सोहाना के पास सर्विस लेन की मांग के लिए धरने पर बैठे किसानों ने शनिवार को कहा कि जब तक रिंग रोड के साथ सर्विस लेन का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। किसानों का कहना है कि लिखित समझौते के बावजूद वादाखिलाफी की गई, जिससे उन्हें मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ा। भाकियू के तत्वाधान में चल रहा किसानों का धरना शनिवार को 36वें दिन में प्रवेश कर गया। भाकियू जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान ने कहा कि प्रशासन किसानों की अनदेखी कर रहा है। इससे किसानों में रोष बढ़ रहा है। कृष्ण शर्मा, भाना राम शर्मा, हवा सिंह, राजकुमार नौतना, प्रदीप दुहन, वेदपाल सांगवान, श्रीचंद कश्यप आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
Trending Videos




आज होगी किसानों की पंचायत

विधानसभा अध्यक्ष की ओर से दिए गए आश्वासन को लेकर रविवार को धरनास्थल पर किसान पंचायत की जाएगी। पंचायत में जिलेभर से ग्रामीण, किसान प्रतिनिधि और यूनियन के पदाधिकारी शामिल होंगे। पंचायत में प्रशासन के आश्वासन पर मंथन होगा और उसी आधार पर आगामी रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed