{"_id":"69ee7a87a0032cdee7069c85","slug":"foetal-sex-determination-racket-busted-in-karnal-one-arrestedfoetal-sex-determination-racket-busted-in-karnal-one-arrested-karnal-news-c-18-knl1018-893824-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: करनाल में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: करनाल में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करनाल।
शहर की मंगल कॉलोनी पार्ट-2 में स्वास्थ्य विभाग की करनाल और पानीपत की संयुक्त टीम ने रविवार को अवैध भ्रूण लिंग जांच करने वाले आरोपी संजय को गिरफ्तार किया। आरोपी पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से भ्रूण लिंग जांच कर रहा था। जांच के वह करीब 30 हजार रुपये वसूलता था।
डिप्टी सीएमओ करनाल डॉ. शीनु चौधरी ने बताया कि पानीपत और करनाल स्वास्थ्य विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि शहर में किसी घर में लिंग जांच की जा रही है। फफड़ाना गांव निवासी संजय सेंटर चलाता है। टीम ने एक गर्भवती महिला को ग्राहक बनाकर संजय से संपर्क किया।
आरोपी ने महिला को सुबह नमस्ते चौक पर बुलाया। वहां से वह महिला को मंगल कॉलोनी स्थित सेंटर पर ले गया। उसने पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से जांच की और बताया कि गर्भ में बच्ची है। पहले से तैनात टीम को संकेत मिला और संजय को गिरफ्तार कर लिया गया। दो और लोग आरोपी के साथ थे। कार्रवाई के दौरान वे मौके से भाग गए। ब्यूरो
ऑनलाइन मंगाई थी मशीन
डॉ. शीनु चौधरी ने बताया कि आरोपी संजय पिछले करीब 8 माह से मंगल कॉलोनी में रहकर अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच का काम कर रहा था। जांच में सामने आया कि उसने अल्ट्रासाउंड मशीन ऑनलाइन मंगवाई थी। वह इसका बिना पंजीकरण कराए इस्तेमाल कर रहा था।
आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में भी भ्रूण लिंग जांच का मामला दर्ज हो चुका है। फिलहाल पुलिस में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X