{"_id":"6a666cdce712165a610179e0","slug":"gatka-competitions-organized-on-miri-piri-diwas-karnal-news-c-18-knl1018-956707-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मीरी-पीरी दिवस पर गतका मुकाबलों का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मीरी-पीरी दिवस पर गतका मुकाबलों का आयोजन
Mon, 27 Jul 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा नानकसर में आयोजित गतका मुकाबले में अपनी कला का प्रदर्शन करते प्रतिभागी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। खालसा गतका फाउंडेशन हरियाणा की ओर से मीरी-पीरी दिवस के उपलक्ष्य में रविवार शाम को गुरुद्वारा नानकसर में गतका मुकाबलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंज प्यारों की अगुवाई में अरदास के साथ हुआ। प्रतियोगिता के पहले प्रदर्शन में बाबा जोगा सिंह ने अपने शानदार गतका कौशल का प्रदर्शन किया।
मुकाबलों में श्री हरगोबिंद सिंह अखाड़ा बुढ़ा दल (सेक्टर-6), रणजीत अखाड़ा रामनगर, गुरु तेग बहादुर शस्त्र विद्या दल (तरावड़ी), बाबा दीप गतका अखाड़ा (नीलोखेड़ी) व साहिबजादा अजीत सिंह अखाड़ा (पानीपत) के सिख युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों और संगत के लिए ठंडे मीठे जल व अटूट लंगर की व्यवस्था की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को बाबा जोगा सिंह, फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सुरिंद्र पाल सिंह रामगढ़िया, सचिव मलकीत सिंह, जसविंद्र सिंह, अमनदीप सिंह व तरनदीप सिंह ने ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।