{"_id":"69c82445ad56b6b7530b3807","slug":"greed-for-land-and-money-our-own-people-are-becoming-murderers-karnal-news-c-18-knl1018-874474-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जमीन और रुपयों के लालच में अपने ही बन रहे कातिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जमीन और रुपयों के लालच में अपने ही बन रहे कातिल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीप
करनाल। रिश्तों की डोर अब लालच के बोझ तले कमजोर पड़ती नजर आ रही है। जमीन और रुपयों के लालच में अपने ही खून के प्यासे बनते जा रहे हैं। ताजा मामला 25 मार्च, 2026 को मुंडोगढ़ी गांव में सामने आया। चार एकड़ जमीन के विवाद में दोनों पक्षों के भाइयों और भतीजों ने मिलकर साबिरा (50) और वाहिद (62) की हत्या कर दी।
यह कोई पहला मामला नहीं है। बीते दो वर्षों में जिले में 11 से अधिक ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिनमें हत्यारे कोई और नहीं बल्कि अपने ही रिश्तेदार निकले। इन घटनाओं ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। जनवरी, 2026 में असंध के रामनगर में पोते रविंद्र ने अपनी मां और दो दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही दादा हरी सिंह और दादी लीला देवी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या का कारण जमीन और बुजुर्ग दंपति के पास की जमापूंजी का लालच था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अधिकतर मामलों में पारिवारिक विवाद, संपत्ति और आपसी रंजिश ही हत्या की मुख्य वजह बन रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, सामाजिक मूल्यों में गिरावट और तेजी से बढ़ती लालसा रिश्तों को कमजोर कर रही है।
-- -
किस साल में कितनी हत्याएं हुई
साल
: हत्याएं : दहेज हत्याएं
2023
: 62
: 08
2024
: 54
: 10
2025
: 44
: 05
2026
: 06
: 1
-- -
दो साल में रिश्तों में कत्ल
-25 मार्च, 2026 को मुंडोगढ़ी गांव में चार एकड़ जमीन के विवाद में दोनों पक्षों के भाई और भतीजों ने दोनों पक्षों के साबिरा (50) और वाहिद (62) की हत्या कर दी गई।
-11/12 जनवरी, 2026 की रात को असंध के रामनगर निवासी आरोपी पोते रविंद्र ने अपनी मां और दो दोस्तों के साथ जमीन व रुपयों के लालच में गला दबाकर अपने दादा हरी सिंह और दादी लीला देवी की हत्या की थी।
-25 सितंबर, 2025 को घराैंडा के बरसत रोड पर शिव शक्ति राइस मिल में आरोपी मजदूर मनोज हसंदा ने अपने बड़े भाई संतोष हंसदा के सिर में हथाैड़ा मारकर हत्या कर दी थी।
-20 अगस्त, 2025 को गढ़ी बीरबल रोड पर उमरपुर गांव के पास सड़क पर लड़की का शव मिला था। जांच में सामने आया था कि उसकी हत्या भाई रहान और फरमान ने की थी।
-7 मई, 2025 की रात को नाबालिग बेटे ने अपने पिता सोनू के सिर में हथाैड़े से वार करके हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में बताया था कि वो बुलेट मांग रहा था, पिता ने बुलेट नहीं दिलवाई थी। इसी के चलते आरोपी बेटे ने हत्या की थी।
-13 मार्च, 2025 की रात को इंद्री थाना क्षेत्र के कमालपुर रोड़ान में रात को आरोपी बेटे हिम्मत ने प्राॅपर्टी से बेदखल करने पर अपने पिता महेंद्र और माता बाला देवी की गला दबाकर हत्या की थी। दोनों के सिर में ड्रिल से छेद कर दिए थे। इसके बाद दोनों के शवों को नहर में फेंक दिया था।
-12 दिसंबर, 2024 को असंध में पत्नी पूनम ने अपने अरड़ाना निवासी पति कर्मवीर की प्रेम प्रसंग के चलते अपने भाई और प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। 15 दिसंबर, 2025 को आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
-2 जुलाई, 2024 को कुटेल गांव में एएसआई संजीव की जीजा राजेश ने जमीन के लालच में हत्या करवाई थी। उसने यूपी के तीन शूटरों को सुपारी दी थी।
Trending Videos