{"_id":"6a6baea7bba59b9e020dad8e","slug":"head-constable-accused-of-taking-a-bribe-sent-to-jail-karnal-news-c-18-knl1018-959490-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रिश्वत लेने के आरोपी हेड कांस्टेबल को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रिश्वत लेने के आरोपी हेड कांस्टेबल को भेजा जेल
Fri, 31 Jul 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। सेक्टर-9 पुलिस चौकी में तैनात रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार हेड कांस्टेबल संजीव को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले में नामजद दूसरे आरोपी महादेव की गिरफ्तारी के लिए एसीबी की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
एसीबी डीएसपी सतीश गौतम का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि रिश्वत मांगने और लेने की इस पूरी घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मामला सेक्टर-9 पुलिस चौकी में पकड़ी गई एक स्कूटी को छोड़ने के एवज में रिश्वत मांगने से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया था कि चौकी के कर्मचारियों द्वारा स्कूटी छोड़ने के बदले उससे पैसे मांगे जा रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन किया और ट्रैप की योजना तैयार की। एसीबी ने शिकायतकर्ता को केमिकल पाउडर लगे नोट उपलब्ध कराए और तय योजना के अनुसार उसे पुलिस चौकी भेजा गया। बुधवार शाम शिकायतकर्ता जैसे ही चौकी पहुंचा, वहां तैनात हेड कांस्टेबल संजीव और उसका साथी महादेव रिश्वत लेने पहुंचे।
विज्ञापन
4 हजार मांगे, 3 हजार रुपये में हुआ सौदा
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने स्कूटी छोड़ने के बदले पहले 4 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में बातचीत के दौरान 3 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। शिकायतकर्ता ने जैसे ही केमिकल लगे 3 हजार रुपये हेड कांस्टेबल संजीव को दिए, पहले से घात लगाए बैठी एसीबी टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपी महादेव मौके का फायदा उठाकर भाग गया। उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।