फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Heat wave alert... mercury reaches 43.5 degrees

Karnal News: लू का अलर्ट...43.5 डिग्री पर पहुंचा पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Heat wave alert... mercury reaches 43.5 degrees
गर्मी के चलते सर पर कपड़ा रखकर जाता व्यक्ति। संवाद
करनाल। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार की तरह रविवार भी इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। शहर का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लू का यलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले वर्ष 2020 में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में तापमान 43 से 44 डिग्री तक दर्ज किया गया था। रविवार को दोपहर होते-होते तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। शाम छह बजे भी तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा। देर रात 11 बजे तक भी 33 डिग्री तापमान के साथ गर्म हवा चलती रहीं। रात करीब 12 बजे के बाद हल्की हवा चलने से कुछ राहत जरूर महसूस हुई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खिचड़ का कहना है कि सोमवार को भी तेज गर्मी और लू का असर जारी रहेगा। हालांकि मंगलवार से मौसम में हल्का बदलाव आने की संभावना है। आसमान में बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। सिविल अस्पताल में जनरल फिजिशियन डॉ. प्रिया दलाल ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed