फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hot winds increased the trouble, the temperature reached 43.1 degrees

Karnal News: गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी, 43.1 डिग्री पहुंचा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Hot winds increased the trouble, the temperature reached 43.1 degrees
करनाल। ज्येष्ठ माह में भीषण गर्मी ने परेशानी बढ़ा दी है। पिछले दो दिन से तापमान चार डिग्री बढ़कर 43.1 पर पहुंच गया है। पश्चिमी हवा चलने से गर्म हवाएं और लू लगने लगी हैं। इससे दोपहर के समय घरों से बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया है। मौसम विशेषज्ञ ने इस सप्ताह तापमान बढ़ने के आसार जताए हैं। साथ ही 22 मई तक लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह पश्चिमी हवा के साथ तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान सोमवार को 43.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 19 किलोमीटर प्रति घंटा रही। लू चलने के कारण लोग दोपहर के समय घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडे जूस, आइसक्रीम, फालूदा और दूसरे ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन


45 तक पहुंच सकता है तापमान
मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से पारा बढ़ने लगा है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान बढ़कर 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करना चाहिए और स्वयं को बीमारियों से दूर रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed