{"_id":"69b8571f2807e67b100395ce","slug":"hsvp-to-buy-329-acres-of-land-for-5-new-sectors-in-gharaunda-karnal-news-c-18-knl1018-866115-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: घरौंडा में 5 नए सेक्टरों के लिए 329 एकड़ जमीन खरीदेगा एचएसवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: घरौंडा में 5 नए सेक्टरों के लिए 329 एकड़ जमीन खरीदेगा एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/घरौंडा। शहर के विस्तार और नए रिहायशी सेक्टरों के विकास की दिशा में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने बड़ी योजना तैयार की है। इसके तहत घरौंडा में पांच नए सेक्टर विकसित करने के लिए करीब 329 एकड़ जमीन किसानों से खरीदी जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से की जाएगी, जिससे जमीन खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और सरल बनाई जा सके।
योजना के तहत प्राधिकरण के अधिकारी 18 मार्च को सुबह 10 बजे पीडब्लूडी रेस्ट हाउस घरौंडा में विशेष कैंप लगाकर किसानों और भूमि मालिकों से संपर्क करेंगे। कैंप का उद्देश्य किसानों को योजना की जानकारी देना, उन्हें ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से जमीन बेचने की प्रक्रिया समझाना और अधिक से अधिक किसानों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों और भूमि मालिकों से अपील की है कि वे 18 मार्च को आयोजित विशेष कैंप में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योजना की जानकारी लें और शहर के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
इन सेक्टरों में होगा विस्तार
घरौंडा शहर में नए सेक्टरों का विस्तार सेक्टर-1, 2, 7, 8 और 9 के रूप में होगा। इन सेक्टरों के विकास के लिए 329 एकड़ जमीन की आवश्यकता है, जिसके लिए जमीन मालिकों से सीधे प्रस्ताव आमंत्रित किए जा रहे हैं।
30 अप्रैल तक दे सकते हैं प्रस्ताव
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की संपदा अधिकारी अदिति ने बताया कि किसान और भूमि मालिक 30 अप्रैल 2026 तक ई-भूमि पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर अपनी जमीन का प्रस्ताव और पूरा विवरण जमा कर सकते हैं। इसके बाद विभाग द्वारा तय प्रक्रिया के तहत जमीन की खरीद की जाएगी।
ई-भूमि पोर्टल से मिलेंगे तीन फायदे
अधिकारियों का कहना है कि ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से जमीन देने वाले किसानों को कई लाभ मिलेंगे। ऑनलाइन प्रक्रिया होने से बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी। जमीन खरीद की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी होगी। जमीन के पंजीकरण के समय ही किसानों को पूरी खरीद राशि का भुगतान किया जाएगा।
Trending Videos