{"_id":"69b9bf26d050642f5408fb41","slug":"if-more-than-two-cylinders-are-found-in-the-house-action-will-be-taken-karnal-news-c-18-knl1018-866470-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: घर में दो से ज्यादा सिलिंडर मिले तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: घर में दो से ज्यादा सिलिंडर मिले तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। घर में दो से ज्यादा भरे हुए गैस सिलिंडर नहीं रख सकते। एलपीजी की किल्लत के बीच किसी घर में दो से ज्यादा सिलिंडरों का भंडारण मिला तो आवश्यक सेवा संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई हो सकती है।
नियमानुसार सामान्य घरेलू उपभोक्ता को 14.2 किलो के दो एलपीजी सिलिंडर रखने की अनुमति है। एक उपयोग होता है और दूसरा बैकअप में रखा जाता है। अगर कोई दो से ज्यादा सिलिंडर रखता है तो उसे जमाखोरी माना जाएगा। सिलिंडरों की आपूर्ति के नोडल अधिकारी एवं डीएफएससी मुकेश कुमार का कहना है कि फिलहाल सिलिंडरों की किल्लत नहीं है। लोगों को यह बात समझनी होगी। यदि कोई जमाखोरी करता है तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि प्रशासन की टीम लगातार जांच कर रही है और बुकिंग के रिकाॅर्ड के आधार पर भी जांच की जा रही है ताकि पता चले कि कहां कितने सिलिंडर गए हैं।
इन परिस्थितियों में होगी कार्रवाई
- घर या गोदाम में कई भरे हुए सिलिंडर रखना।
- बुकिंग के नियमों का गलत तरीके से फायदा उठाना।
- घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक प्रयोग करना।
- सिलिंडर को ज्यादा कीमत पर बेचना।
जुर्माना और 7 वर्ष तक के कारावास का है प्रावधान
दो से अधिक सिलिंडर मिलने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसमें 3 माह से 7 साल तक की जेल और जुर्माना लगाया जा सकता है। अगर एक ही पते पर एक ही व्यक्ति के नाम से दो गैस कनेक्शन पाए जाते हैं तो दोनों कनेक्शन ब्लॉक हो सकते हैं। दी गई सब्सिडी की वसूली भी की जा सकती है।
Trending Videos