सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   India-US trade deal will harm farmers: Farmer leader

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से किसानों को नुकसान : किसान नेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
India-US trade deal will harm farmers: Farmer leader
विज्ञापन
करनाल। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर बंगलूरु में बुधवार को एक राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें देशभर से आए किसान नेताओं, कृषि विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों ने कहा कि अगर मौजूदा शर्तों पर यह समझौता लागू किया गया, तो भारत की खेती, किसानों की आय, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख राकेश टिकैत और हरियाणा के किसान नेता रतन मान ने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों को नजरअंदाज करके किया गया कोई भी व्यापार समझौता देश के किसानों के लिए घातक साबित हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी व्यापार समझौते के कारण किसानों की आय घटती है या खेती पर संकट आता है, तो किसान चुप नहीं बैठेंगे। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed