सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Information about the gold medal came after death due to electric shock.

Karnal News: करंट से मौत के बाद आई स्वर्ण पदक की सूचना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Information about the gold medal came after death due to electric shock.
गुलशन। स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

करनाल। गुरु नानक खालसा कॉलेज के छात्र गुलशन ने एमए पंजाबी में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्र की छह माह पहले मौत हो चुकी है। परिजन को स्वर्ण पदक सौंपा गया तो सभी की आंखें भर आईं।
यूनिवर्सिटी की ओर से मेधावी छात्रों के पुरस्कार जारी किए गए हैं, इसमें करनाल के छात्र गुलशन का भी नाम है। कॉलेज पहुंचे स्वर्ण पदक के बाद जब प्रबंधन ने उसके घर पर पता किया तो जानकारी मिली की छह माह पहले घर में करंट लगने से छात्र की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल डॉ. चुहड़ सिंह ने बताया कि एक हादसे से उन्होंने अपने होनहार छात्र को खोया है। छात्र की प्रतिभा उसके जाने के बाद भी बोल रही है, अब विश्वविद्यालय स्तर पर घोषित संपूर्ण कोर्स के अंतिम परीक्षा परिणाम में छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रधान कंवरजीत सिंह ने स्वर्ण पदक परिवार को सौंपा है। साथ में कॉलेज प्रबंधन ने छात्र के लिए संवेदनाएं भी प्रकट कीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed