Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Haryana Women Commission Chairperson Renu Bhatia said in Karnal that some people spreading gun and odor culture in state
{"_id":"69e1d1afb57ba8b67d03fee9","slug":"video-haryana-women-commission-chairperson-renu-bhatia-said-in-karnal-that-some-people-spreading-gun-and-odor-culture-in-state-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया बोलीं- प्रदेश में कुछ लोग फैला रहे गन और गंध कल्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया बोलीं- प्रदेश में कुछ लोग फैला रहे गन और गंध कल्चर
हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि कुछ लोग प्रदेश में गन और गंद कल्चर फैला रहे हैं। ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग गाने गाएं, नाचें और अपनी कला दिखाएं, इसमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन समाज में गलत संदेश फैलाने वाली चीजों को बढ़ावा देना स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आयोग इस मामले में पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रहा है। मासूम की धमकी की बात पर उन्होंने कहा कि ये सच है या झूठ ये वे ही बताएंगे। वहां पुलिस मौजूद थी वे उनकी सहायता ले सकते थे लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वे किसी के सामने भी, किसी भी मंच से, कुछ भी करेंगे या कहेंगे।
रेणु भाटिया ने ऐसे ही कुछ लोगों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एक ओर महिलाओं के सम्मान की बात करना और दूसरी ओर गानों में मां-बहन की गालियां देना या महिलाओं की तुलना शराब और हथियारों से करना बेहद निंदनीय है।
उन्होंने गाली दो और माफी मांगो संस्कृति को घटिया मानसिकता करार देते हुए कहा कि अब केवल माफी मांगना स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को मिलकर इस तरह की सामग्री के खिलाफ खड़ा होना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।