फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Intercropping of sugarcane will increase farmers' income: Dr. BR KambojIntercropping of sugarcane will increase farmers' income: Dr. BR Kamboj

गन्ने में अंतरवर्तीय खेती से बढ़ेगी किसानों की आय : डॉ. बीआर कांबोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Intercropping of sugarcane will increase farmers' income: Dr. BR KambojIntercropping of sugarcane will increase farmers' income: Dr. BR Kamboj
गन्ने में अंतरवर्तीय खेती से बढ़ेगी किसानों की आय : डॉ. बीआर कांबोज - फोटो : गन्ने में अंतरवर्तीय खेती से बढ़ेगी किसानों की आय : डॉ. बीआर कांबोज
करनाल। गन्ने की खेती में अंतरवर्तीय फसलों को अपनाने से किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ कृषि को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। ये बात चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बीआर कांबोज ने कही। वे रविवार को कृषि विश्वविद्यालय के उचाना स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र में आयोजित प्रदर्शन प्लॉटों के अवलोकन के दौरान वैज्ञानिकों एवं किसानों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 4-4 फुट की दूरी पर लगाए गए गन्ने के प्रदर्शन प्लॉटों का निरीक्षण किया, जबकि मुख्य रूप से गन्ने की खेती करने वाले किसान सामान्य 2 से 2.5 फुट की दूरी पर गन्ना लगाते हैं। डॉ. कम्बोज ने गन्ने के साथ तिल, मूंगफली, मूंग, सोयाबीन, भिंडी तथा अन्य फसलों के सफल प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. दलीप गोसाईं से कहा कि इस प्रकार की अंतरवर्तीय खेती का व्यापक प्रचार-प्रसार अत्यंत आवश्यक है ताकि किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके तथा भूमि एवं संसाधनों का बेहतर उपयोग हो। उन्होंने हाल ही में विकसित की गई गन्ने की किस्म सीओएच - 191 पर चर्चा की और कहा कि यह अंतरवर्तीय फसलों के लिए अत्यंत उपयुक्त एवं लाभकारी किस्म है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed