फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal gangster caught in encounter, shot in leg

Karnal News: करनाल का बदमाश मुठभेड़ में काबू, पैर में लगी गोली

Mon, 27 Apr 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 27 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Karnal gangster caught in encounter, shot in leg
गुहला चीका/करनाल।
विज्ञापन

गांव रत्ता खेड़ा लुकमान के पास पुलिस से मुठभेड़ के बाद पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश रवि गिरफ्तार कर लिया गया। रवि पर हथियार बेचने का आरोप है। वह करनाल के गांव रंभा का रहने वाला है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी की टांग में गोली लगी।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने हाल ही में चीका की एक मोबाइल शॉप पर हुई फायरिंग की घटना में असलहा सप्लाई किया था। रवि को पहले चीका और बाद में गुहला क्षेत्र में देखा गया था। सूचना पर स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनिल कुमार, सब इंस्पेक्टर पारस व एएसआई तरसेम के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को देखकर आरोपी रवि मोटरसाइकिल पर भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे गुहला क्षेत्र के गांव रत्ता खेड़ा लुकमान के पास घेर लिया। रवि ने पुलिस के ऊपर सीधे फायर किए। एक गोली एएसआई तरसेम को लगी लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण वह बच गए। जवाबी फायरिंग में रवि के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात प्राथमिकी पहले से दर्ज

रवि उर्फ निंजा ने गत 4 अप्रैल को चीका में गिल मोबाइल शॉप पर फायरिंग करने वाले बदमाशों को हथियार सप्लाई किए थे। कैथल पुलिस ने इसके ऊपर पांच हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ था। रवि के ऊपर हथियार सप्लाई व अन्य अपराधों में अलग-अलग जिलों में आठ प्राथमिकी दर्ज हैं। ये मामले करनाल, गुरुग्राम, मधुबन, तरावड़ी, थाना सदर करनाल और थाना निगदू में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed