{"_id":"69e3d5e103f5cf0c6703717a","slug":"laborer-dies-after-falling-from-the-roof-of-a-dhaba-karnal-news-c-45-1-kur1001-153515-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ढाबे की छत से गिरकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ढाबे की छत से गिरकर मजदूर की मौत
Sun, 19 Apr 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। काम करते समय ढाबे की छत से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय बुधराज के रूप में हुई है, जो गुमथला गढू गांव का रहने वाला था।
पुलिस के अनुसार बुधराज 17 अप्रैल को घर से निकला था और पिहोवा के नवदीप मार्केट के पीछे स्थित एक ढाबे पर मजदूरी करने गया था। काम के दौरान वह ढाबे की छत से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे उठाकर पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरा भाई नरेश कुमार, जो हरियाणा पुलिस में एसपीओ है, ने बताया कि बुधराज मेहनत-मजदूरी करता था। उसकी पत्नी अलग रहती है और दोनों बच्चे ससुराल में रहते हैं। सूचना मिलते ही पिहोवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। चचेरे भाई के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।