{"_id":"69ee791fdd70cfb62d094a99","slug":"media-club-won-the-match-by-81-runs-karnal-news-c-18-knl1018-893946-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मीडिया क्लब ने 81 रनों से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मीडिया क्लब ने 81 रनों से जीता मुकाबला
Mon, 27 Apr 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल।
श्री बालाजी क्रिकेट मैदान में आयोजित पांच मैचों की क्रिकेट शृंखला के पहले मैच में मीडिया क्लब ने वाइकिंग क्रिकेट क्लब को 81 रन से हरा दिया।
मीडिया क्लब अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि टॉस जीत कर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 237 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाइकिंग क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर केवल 156 रन ही बना पाई।
मीडिया क्लब के हरफनमौला खिलाड़ी हरजीत वर्मा ने 52 गेंदों में 13 चौके व चार छक्के मारते हुए शानदार 92 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के साथ बेस्ट बल्लेबाज भी चुना गया। गेंदबाज खिलाड़ी डाॅ. अमित कुमार ने बेस्ट गेंदबाज का खिताब जीता। उन्होंने चार ओवरों में 25 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। संवाद