सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Minor girl molested in the market

Karnal News: बाजार में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 13 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Minor girl molested in the market
विज्ञापन
करनाल। रामनगर थाना क्षेत्र में बाजार से सामान लेने के लिए घर से गई नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की गई। आरोप गांधी नगर निवासी श्रवण शर्मा पर है। पीड़िता की मां की शिकायत पर रामनगर थाना पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos


शिकायत में बताया गया है कि घटना 7 अप्रैल की रात करीब साढ़े आठ बजे की है। बाजार में श्रवण ने उस पर साथ चलने का दबाव बनाया। मना करने पर नस काट लेने या उसे ही जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी को आरोपी काफी समय से परेशान कर रहा है। रास्ते में आते-जाते छेड़छाड़ करता है। बेटी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी है। करीब एक महीने तक घर से बाहर नहीं निकली। पहले भी आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। तब आरोपी ने माफी मांग ली थी और आगे ऐसी हरकत नहीं करने की बात कही थी।
रामनगर थाना प्रभारी महावीर ने बताया कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।



---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed