सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Moisture in wheat makes farmer's eyes moist

Karnal News: गेहूं में नमी से किसान की आंखें नम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Moisture in wheat makes farmer's eyes moist
विज्ञापन
करनाल।
Trending Videos

जिले की अनाज मंडियों में गेहूं खरीद प्रक्रिया नमी के चलते सुस्त पड़ी हुई है। हवा में 21 प्रतिशत तक नमी दर्ज की जा रही है। गेहूं में 17 प्रतिशत तक पहुंच रही है जो निर्धारित मानकों से अधिक है। गेहूं में नमी की परेशानी से किसानों की आंखें नम हैं।
किसानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवक जारी रहने और खरीद न हो पाने से मंडी में जगह की कमी पड़ रही है। गेहूं को सुखाने के लिए मजदूरों पर खर्च करना पड़ रहा है। फसल की रखवाली के लिए घर और सभी कामकाज छोड़कर मंडी में रहना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि गेहूं सूखने में समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर नमी की सही मात्रा को लेकर विवाद से बचने के लिए अब खाद्य निगम (एफसीआई) की मशीनों को अपडेट किया गया है। इन मशीनों के माध्यम से गेहूं की नमी की सटीक जांच की जा रही है। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल रईया ने बताया कि नमी की वजह से खरीद प्रभावित हो रही है लेकिन जैसे-जैसे मौसम साफ होगा और गेहूं सूखेगा, खरीद में तेजी लाई जाएगी।
2.09 लाख मीट्रिक टन आवक, खरीद आधी से भी कम
जिला प्रशासन के अनुसार 11 अप्रैल तक जिले की विभिन्न मंडियों और खरीद केंद्रों में कुल 2 लाख 9 हजार 105 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से अब तक केवल 99 हजार 886 मीट्रिक टन गेहूं की ही खरीद हो पाई है, जो कुल आवक का लगभग आधा ही है।
भाकियू ने रोकी गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, यूपी से सस्ता गेहूं लाने का आरोप
चालक के पास वैध कागजात नहीं होने का आरोप, विवाद के बाद पुलिस को सौंपी ट्रैक्टर ट्रॉली
करनाल। जिले में धान घोटाले के बाद गेहूं की अवैध ट्रेडिंग का आरोप लगाया गया है। घरौंडा में शनिवार देर रात भारतीय किसान यूनियन चढूनी के सदस्यों ने यूपी नंबर की एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर इसका पर्दाफाश करने का दावा किया। उनका आरोप है कि यूपी से सस्ता गेहूं लाकर हरियाणा की मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचा जा रहा है।
ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ने पर काफी हंगामा हुआ। दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग पहुंच गए। विवाद होने लगा। ऐसे में पुलिस को बुलाकर ट्रैक्टर ट्रॉली को सौंप दिया गया। भाकियू चढूनी जिला अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने आरोप लगाया कि यूपी से 2300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में गेहूं खरीद कर उसे घरौंडा अनाज मंडी में प्रति क्विंटल 250 से 300 रुपये तक का सीधा मुनाफा कमाकर बेचा जा रहा है। यूपी से गेहूं लेकर ट्राॅलियां हरियाणा की सीमा में प्रवेश करती हैं तो उनके ट्रैक्टर बदल दिए जाते हैं। हरियाणा नंबर के ट्रैक्टर लगा दिए जाते हैं। इसके बाद यह ट्राॅलियां बिना किसी रोक-टोक के मंडी में प्रवेश कर जाती हैं।
उन्होंने बताया कि शनिवार रात यूपी नंबर की ट्रैक्टर ट्रॉली में गेहूं घरौंडा मंडी लाने की सूचना पर उन्होंने कार्रवाई की। करीब रात 11 बजे मंडी से करीब साईं मंदिर के पास संदिग्ध ट्रॉली को रोक लिया। चालक गेहूं से संबंधित दस्तावेज पेश नहीं कर सका। कुछ देर बाद चार लोग मौके पर पहुंचे और अभद्रता करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख डायल-112 को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को चालक सहित उनके हवाले कर दिया गया।
अजय राणा ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत मंडी सचिव और घरौंडा थाना पुलिस को दी गई है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई : मार्केट कमेटी
मार्केट कमेटी के सुपरवाइजर दिलबाग ने बताया कि किसान यूनियन ने पकड़ी गई ट्रॉली में यूपी का गेहूं होने का दावा किया है। जांच की जा रही है। अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घरौंडा थाना के सब इंस्पेक्टर रवि ने बताया कि अजय सिंह राणा की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत में यूपी से गेहूं आने की बात कही गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed