{"_id":"6a0e144f8d788074fe0166cb","slug":"more-than-100-medical-shops-remained-closed-in-shahabad-karnal-news-c-45-1-kur1001-155203-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शाहाबाद में 100 से ज्यादा मेडिकल दुकानें रही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शाहाबाद में 100 से ज्यादा मेडिकल दुकानें रही बंद
Thu, 21 May 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 21 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। हड़ताल के चलते बंद दवा की दुकानें। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को शाहाबाद में मेडिकल दुकानदारों की हड़ताल का व्यापक असर रहा। शहर की 100 से अधिक मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिससे दवाइयों की बिक्री पूरी तरह प्रभावित हुई।
शाहाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान हरीश कालड़ा ने बताया कि हड़ताल से करीब 13 लाख रुपये की दवा बिक्री प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और कॉरपोरेट कंपनियां बड़े स्तर पर छूट देकर छोटे मेडिकल स्टोर संचालकों के कारोबार को नुकसान पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान शहर की अधिकांश निजी मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिससे कई लोगों को दवाइयां लेने में परेशानी हुई। हालांकि मरीजों की सुविधा को देखते हुए निजी अस्पतालों के अंदर स्थित मेडिकल स्टोर खुले रखे गए। वहीं विभिन्न गांवों में कई मेडिकल दुकानें खुली रहीं, जहां लोगों को सामान्य रूप से दवाइयां मिलती रहीं।