सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NDRI convocation on 20th, 253 students to receive degrees

Karnal News: एनडीआरआई का दीक्षांत समारोह 20 को, 253 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
NDRI convocation on 20th, 253 students to receive degrees
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

करनाल। राष्ट्रीय दुग्ध अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) में 20 मार्च को 22वें दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में 253 विद्यार्थियों को उपाधि से अलंकृत किया जाएगा। कार्यक्रम में आईसीएआर के महानिदेशक एवं कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. मांगी लाल जाट मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
संस्थान के निदेशक डॉ. धीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दीक्षांत समारोह गहन शिक्षा की परिणति का प्रतीक है और स्नातक छात्रों की मेहनत से अर्जित उपलब्धियों का जश्न मनाता है। एनडीआरआई, दुग्ध विज्ञान, पशु स्वास्थ्य और सतत कृषि में प्रगति कर रहा है। संस्थान ऐसे स्नातक तैयार कर रहा है जो भारत के दुग्ध क्षेत्र को आगे बढ़ा रहे हैं। उपाधि पाने वाले विद्यार्थियों में बीटेक डेयरी प्रौद्योगिकी के 41 विद्यार्थी, इनमें 36 लड़के, 5 लड़कियां, 130 स्नातकोत्तर छात्र (79 लड़के, 51 लड़कियां) और 82 पीएचडी शोधार्थी (48 लड़के, 34 लड़कियां) शामिल हैं। विदित हो कि गत वर्ष हुए दीक्षांत समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई पुरस्कार और पदक भी दिए जाएंगे
संस्थान के संयुक्त निदेशक (अकादमिक), डॉ. एके सिंह ने बताया कि हाल ही में अकादमिक पखवाड़े का आयोजन किया गया था। इस दौरान छात्रों ने नवाचार और रचनात्मकता प्रतियोगिता में भाग लिया। दीक्षांत समारोह के दौरान सर्वश्रेष्ठ विभाग प्रस्तुतियों, अकादमिक स्वर्ण पदक, उत्कृष्ट स्नातकोत्तर शोध प्रबंध और पीएचडी शोध प्रबंध के लिए पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रबंधन बोर्ड की बैठक और दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास 19 मार्च को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed