फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nigdu has become a symbol of talent, shining bright in sports, music and the army.

Karnal News: निगदू बना प्रतिभाओं की पहचान, खेल, संगीत और सेना में चमक रहा नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Nigdu has become a symbol of talent, shining bright in sports, music and the army.
निगदू गांव का परिदृश्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। निगदू क्षेत्र आज ग्रामीण प्रतिभाओं का मजबूत केंद्र बनकर उभर रहा है। खेल, संस्कृति और देशसेवा के क्षेत्र में यहां के युवाओं ने अलग पहचान बनाई है। खासकर कबड्डी और कुश्ती जैसे ग्रामीण खेलों में निगदू और आसपास के गांवों के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। क्षेत्र में आयोजित होने वाले ग्रामीण खेल टूर्नामेंटों में बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जिससे युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ रहा है।

गांव के सरपंच प्रतिनिधि पंडित साहिल शर्मा ने बताया कि निगदू क्षेत्र लोक संस्कृति और संगीत के लिए भी जाना जाता है। यहां के कई लोक गायक और मंच कलाकार सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी प्रस्तुति देकर क्षेत्र की पहचान को आगे बढ़ा रहे हैं। ग्रामीण मेलों, धार्मिक आयोजनों और खेल प्रतियोगिताओं में कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहती हैं। उन्होंने बताया कि देशसेवा के क्षेत्र में भी निगदू गांव पीछे नहीं है। गांव और आसपास के इलाकों से कई युवा सेना और सुरक्षा सेवाओं में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सैन्य अधिकारियों और जवानों की उपलब्धियां क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं।
विज्ञापन




---
256
श्रीपाल का रहा कबड्डी में नाम
निगदू के श्रीपाल का कबड्डी में खूब नाम रहा है। इन्होंने प्रदेश स्तर पर कबड्डी में जिले का खूब नाम रोशन किया और बेहतर रेडर के कई खिताब भी जीते। आज भी उनके नाम पर हर साल गांव में कबड्डी टूर्नामेंट होती है। इसके साथ-साथ श्रीपाल हरियाणा की क्रिकेट टीम में भी रहे उन्हें क्रिकेट खेलने का भी शाैक था। उन्होंने गांव के कई बेहतर कबड्डी व क्रिकेट के खिलाड़ी तैयार किए हैं। उनकी 45 साल की उम्र में माैत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅक्टर सतपाल राणा, श्रीपाल के भाई

257
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में सम्मानित
निगदू क्षेत्र के गांवों में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी रही है। इस कार्य के लिए भारत सरकार की ओर से सर्वश्रेष्ठ युवा पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। जिला प्रशासन की ओर से गांव में साक्षरता अभियान हो स्वच्छता अभियान इनमें लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का कार्य किया है। निगदू गांव को खुले में शाैच मुक्त करने में गांव में सक्रिय समिति बनाई और सुबह व शाम को ठीकरी पहरे भी लगाए।

- महाबीर मैहला, समाजसेवी

258
गायकी व वाद्य यंत्र बजाने में माहिर
बचपन से ही गायकी व वाद्य यंत्र बजाने का शाैक रहा। परिवार की प्रेरणा से इसी क्षेत्र में बेहतर करने का मन हुआ तो इसी क्षेत्र में स्नातक करके क्षेत्र के डीएवी संस्था के स्कूल में युवाओं को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए तैयार कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी में होने वाले यूथ फेस्टिवल में भी पदक जीते हैं और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संगीत मन को चैन व सुकून मिलता है इसी में रब का भी निवास होता है। - अभिषेक शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed