{"_id":"69ee794b5594645b630825c3","slug":"nishant-defeated-american-boxer-karnal-news-c-18-knl1018-893942-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: निशांत ने अमेरिकी मुक्केबाज को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: निशांत ने अमेरिकी मुक्केबाज को हराया
विज्ञापन
अपने प्रतिद्वंद्वी को नॉकआउट करते निशांत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करनाल।
जिले के पेशेवर मुक्केबाजी निशांत देव ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। लास वेगास में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने अमेरिकी मुक्केबाज जुआन कार्लोस गुएरा को दूसरे राउंड में ही नॉकआउट कर दिया।
निशांत रिंग के अंदर अशोक स्तंभ के चित्र वाले कपड़े पहनकर पहुंचे। मुकाबला शुरू होते ही निशांत ने अपना दबदबा बना लिया। हालांकि पहले राउंड में मुकाबला बराबरी का रहा। दूसरे राउंड में निशांत ने मुक्कों की बौछार कर प्रतिद्वंद्वी को नॉकआउट कर दिया। निशांत के लिए यह उनके पेशेवर मुक्केबाजी की छठवीं जीत है।
सुपर वेल्टरवेट डिवीजन में निशांत विश्व में 140वें स्थान पर हैं। भारत में वह दूसरे नंबर पर हैं। निशांत ने पिछले मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी म्बुकवा को चौथे राउंड में 5-0 के स्कोर से हराया था।
निशांत के कोच सुरेंद्र चौहान ने बताया कि इस मुकाबले में भी उन्होंने दूसरे ही राउंड में अपने प्रतिद्वंद्वी को नॉकआउट कर दिया। निशांत के मुक्का मारने की रफ्तार काफी अच्छी है।
पिता पवन बोले कि ओलंपिक के बाद से निशांत ने अपने खेल में काफी सुधार किया है। आठ राउंड का मुकाबला था और निशांत ने दूसरे ही राउंड में जीत हासिल कर ली। इसी तरह से निशांत और आगे के स्तर पर जा सकता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
उपलब्धियां
-वर्ष 2025 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीता मुकाबला।
- 2024 में पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर शुरुआती मुकाबले जीते।
- 2021 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक खेले।
- 2021 में जीता बेहतर बॉक्सर का खिताब।
- 2021 में अंतरराष्ट्रीय पदक एशियन चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक।
- 2018 में वरिष्ठ चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X