{"_id":"6a0b6c5bacbb2dd87c071059","slug":"nsui-protests-against-cancellation-of-neet-exam-karnal-news-c-45-1-kur1010-155086-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नीट परीक्षा रद्द करने के विरोध में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नीट परीक्षा रद्द करने के विरोध में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
Tue, 19 May 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 19 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नीट पेपर रद्द होने के विरोध प्रदर्शन करते एनएसयूआई के सदस्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) कुरुक्षेत्र इकाई की ओर से नीट परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में रविवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तीसरे गेट पर रोष प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने केंद्र सरकार, एनटीए और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व इकाई अध्यक्ष अजय शर्मा और किट्टू चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि देश में लगातार पेपर लीक और परीक्षाएं रद्द होने से छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। लाखों छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था और पेपर लीक माफिया के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। छात्र नेता विकी चौधरी ने कहा कि एनटीए पर तुरंत बैन लगाया जाए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए।
उन्होंने मांग की कि नीट परीक्षा को कंप्यूटर आधारित टेस्ट बनाया जाए, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लग सके। अजय शर्मा ने कहा कि एनएसयूआई छात्र हितों के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में विकी चौधरी, किट्टू चौधरी, गीतांजलि सहित कई छात्र नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।