फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Officers should be serious in their work regarding the complaints that are being opened repeatedly: DC

बार-बार खुलने वाली शिकायतों के अधिकारी काम में गंभीरता बरतें : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Officers should be serious in their work regarding the complaints that are being opened repeatedly: DC
वीसी में बैठे डीसी डा. आनंद कुमार शर्मा और अन्य अ​​धिकारी। सूचना विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। डीसी डा. आनंद कुमार शर्मा ने लघु सचिवालय में जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम विंडो, जनसंवाद और समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूरी तरह से गंभीर हैं और पोर्टल पर निगरानी करने के लिए उच्च अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसलिए जिले के अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं का निर्धारित समय अवधि में निपटारा करना सुनिश्चित करे। जिन विभागों की शिकायत बार-बार रि ओपन हो रही है वे गंभीरता के साथ कार्य करें और एमिनेंट पर्सन का भी सहयोग लिया जाए और शिकायतें ओवरड्यू ना होने दें। एटीआर को पोर्टल पर अपलोड करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने परिवार पहचान पत्र से जुड़ी छोटी-छोटी शिकायतों के समाधान के लिए आम लोगों को कार्यालय के बार-बार चक्कर ना लगवाएं और उनका शीघ्र समाधान करें। अगर मुख्यालय से जुड़ी समस्या है, तो इसके बारे में भी शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए।


इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वीसी के माध्यम से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर समीक्षा की। बैठक में एडीसी डॉ. राहुल रईया, एसीयूटी सोहम शैलेन्द्र, एसडीएम देवेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed