फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Officials should complete the SIR and verification work within the stipulated time frame: K Srinivas

एसआईआर और सत्यापन का काम तय समय सीमा में पूरा करे अधिकारी : के श्रीनिवास

Thu, 21 May 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 21 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Officials should complete the SIR and verification work within the stipulated time frame: K Srinivas
कुरुक्षेत्र। भारत निर्वाचन आयोग की हिदयातुन अनुसार एसआईआर के मध्यनजर एक जुलाई 2026 को क्वालीफाइंग तिथि मानकर फोटो युक्त मतदाता सूचियां का विशेष गहण पुनरीक्षण व मतदाता सत्यापन कार्यक्रम और मतदान केंद्रों का पुनर्गठन किया जाना है। इस विषय से संबंधित सभी अधिकारी तय समय सीमा में अपने कार्य को पूरा कर ले। इस विषय में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन




ये निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने दिए। वे बुधवार को चंडीगढ़ से वीसी के माध्यम से प्रदेश भर के जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन




वीसी में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि जिले के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में जी मतदान केंद्र में मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है उन मतदान केंद्रों के पुनर्गठन का प्रस्ताव तैयार करके जल्द ही भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियां के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान संबंधित बीएलओ अपने मतदान क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे करेंगे तथा प्रत्येक मतदाताओं को उसके नाम और विवरण से पूर्व मुद्रित गणना प्रपत्र के अनुसार सत्यापन किया जाएगा और सत्यापित किए जाने वाले गणना प्रपत्र के आधार पर मतदाताओं से दावे तथा आपत्तियां प्राप्त की जाएगी इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्युटिया लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि जिले के सभी बीएलओ का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है और दोबारा यह प्रशिक्षण पांच जून से आरंभ होगा। वीसी के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने अधिकारियों को कहा कि एसआईआर के मध्य नजर संबंधित कार्य को तय समय सीमा में करें।




जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जिला शिक्षा अधिकारी को कहा कि सभी 810 मतदान केंद्रों का निरीक्षण करवा लें तथा वहां जो भी कमी है उसको दूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed