सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Over 20,000 electricity connections will be disconnected in two days.

Karnal News: दो दिनों में 20 हजार से अधिक बिजली कनेक्शन कटेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Over 20,000 electricity connections will be disconnected in two days.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos


करनाल। बकाया वसूली के लिए बिजली निगम सख्त रुख अपना रहा है। निगम ने दो दिनों में 20 हजार से अधिक डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की तैयारी की है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में 88 हजार से अधिक कनेक्शनों पर करीब 38 करोड़ रुपये का बकाया है।

अधिकारियों का कहना है कि बार-बार नोटिस देने और समझाने के बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ता बिल जमा नहीं करा रहे हैं। ऐसे में निगम ने कार्रवाई का निर्णय लिया है। अब तक 1200 से अधिक कनेक्शन काटे जा चुके हैं। आगे टीमों को क्षेत्रवार सूची सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के मुताबिक मार्च माह में विशेष अभियान चलाकर 27,305 कनेक्शनों से 22.17 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। इसके बावजूद बकाया राशि का बड़ा हिस्सा अभी भी लंबित है। अधिकारियों का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बकाया है और जो बार-बार नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं कर रहे, उनके खिलाफ सप्लाई काटने की कार्रवाई की जा रही है।

एक माह के दौरान ही 1,113 कनेक्शन काट दिए गए, जिन पर करीब 5.5 करोड़ रुपये का बकाया था। निगम का दावा है कि सख्ती के बाद वसूली में तेजी आई है और कई उपभोक्ताओं ने कार्रवाई से बचने के लिए बकाया राशि जमा करानी शुरू कर दी है।

बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि अब हम आने वाले दो दिनों में 20 हजार से अधिक कनैक्शन काटने जा रहे हैं। अभी तक उस माह में 22 करोड़ रुपये का बकाया वसूल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed