सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six days left for wheat procurement, gunny bags have not arrived

Karnal News: गेहूं खरीद में छह दिन शेष, नहीं आया बारदाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Six days left for wheat procurement, gunny bags have not arrived
लिघु सचिवालय में तहसीलदार कृष्ण कुमार को ज्ञापन सौपते हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

करनाल। अनाज मंडियों में अव्यवस्था और लंबित भुगतान पर आढ़तियों में रोष है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के बैनर तले आढ़तियों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि गेहूं खरीद होने को महज छह दिन शेष रह गए हैं लेकिन अभी तक बारदाना नहीं पहुंचा। ऐसे में बिना बोरियों के खरीद करना मुश्किल हो जाएगा। सरकार से तुरंत बारदाना देने की मांग की।
लघु सचिवालय में प्रदर्शन के बाद आढ़तियों ने तहसीलदार कृष्ण कुमार को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने सरकार से गेहूं की सरकारी खरीद पर 64 रुपये प्रति क्विंटल आढ़त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 के दौरान की गई गेहूं की खरीद पर मौसम में गर्मी की अधिकता के कारण आढ़तियों को नुकसान उठाना पड़ा था। जिसकी भरपाई के लिए 12 करोड़ की शॉर्टेज राशि को आढ़तियों को सरकार ने वापस दिए जाने का ऐलान किया था। मगर अभी तक इस पर राशि नहीं मिली। सरकार से तुरंत राशि की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed