सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The Pravesh Utsav Abhiyan will continue till May 15, with the aim of connecting every child to school.

Karnal News: प्रवेश उत्सव अभियान 15 मई तक चलेगा, हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने का लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 25 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
The Pravesh Utsav Abhiyan will continue till May 15, with the aim of connecting every child to school.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

करनाल। सरकारी स्कूलों में हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने 15 मई तक विशेष प्रवेश उत्सव अभियान शुरू किया है। अभियान के तीन चरण होंगे। प्रवेश उत्सव 23 मार्च से शुरू हो चुका है।
अभियान के पहले चरण में एक अप्रैल तक जागरूकता गतिविधियों को केंद्र में रखा गया है। गांवों और शहरी क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाकर अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभिभावक-शिक्षक बैठकों के माध्यम से बच्चों के नामांकन, स्थानांतरण और पढ़ाई जारी रखने को लेकर संवाद स्थापित किया जा रहा है, ताकि कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो अप्रैल से 20 अप्रैल तक अभियान के दूसरे चरण में नामांकन और स्कूल बदलने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। कक्षा पांचवीं और आठवीं के विद्यार्थियों का समय पर अगली कक्षा में प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। जिन स्कूलों में उच्च कक्षाएं उपलब्ध नहीं हैं, वहां के बच्चों को नजदीकी स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा। नए विद्यार्थियों के लिए बेसलाइन मूल्यांकन कर उनके स्तर के अनुसार पढ़ाई की व्यवस्था भी की जाएगी।



21 अप्रैल से 15 मई तक चलने वाले अंतिम चरण में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और ड्रॉपआउट रोकने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्कूलों में दैनिक उपस्थिति की निगरानी होगी और अनुपस्थित बच्चों के कारणों का पता लगाकर उन्हें दोबारा स्कूल से जोड़ा जाएगा। कमजोर विद्यार्थियों के लिए रिमेडियल कक्षाएं चलाई जाएंगी और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के समायोजन पर भी फोकस रहेगा।
,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed