{"_id":"6a0e241ff0a61d91a5090213","slug":"over-40000-people-suffered-power-cuts-from-morning-till-evening-karnal-news-c-18-knl1018-910288-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 40 हजार से अधिक लोगों ने झेली बिजली कटौती, सुबह से शाम तक हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 40 हजार से अधिक लोगों ने झेली बिजली कटौती, सुबह से शाम तक हुए बेहाल
विज्ञापन
40 हजार से अधिक लोगों ने झेली बिजली कटौती, सुबह से शाम तक हुए बेहाल
- फोटो : 40 हजार से अधिक लोगों ने झेली बिजली कटौती, सुबह से शाम तक हुए बेहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करनाल। शहर में भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ाती नजर आ रही है। बुधवार को सुबह से बसंत विहार समेत करीब 15 इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे 40 हजार से अधिक लोगों ने परेशानी झेली। कई क्षेत्रों में घंटों तक बिजली नहीं आने से घरों में पानी का संकट हो गया, वहीं दुकानदारों और छोटे कारोबारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। बुधवार को पूरे दिन में 1887 शिकायतें आईं।
बिजली निगम के कर्मचारियों के अनुसार लगातार बढ़ते तापमान और अत्यधिक लोड के कारण लोकल फाल्ट लगातार सामने आ रहे हैं। स्थिति यह रही कि लगभग हर 20 मिनट में किसी न किसी क्षेत्र से फाल्ट की सूचना मिलती रही। गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण अधिक गर्म हो रहे हैं, जिससे सप्लाई बार-बार बाधित हो रही है।
इनवर्टर भी दे रहे जवाब
लोगों का कहना है कि दिन में कई बार बिजली जाने से इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को झेलनी पड़ रही है। कई कॉलोनियों में दोपहर के समय लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर दिखाई दिए। बिजली निगम की टीमें दिनभर अलग-अलग इलाकों में फाल्ट ठीक करने में जुटी रहीं लेकिन लगातार बढ़ रहे लोड के कारण समस्या पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी। निगम अधिकारियों का कहना है कि तापमान सामान्य होने और लोड कम होने के बाद स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इन इलाकों में ज्यादा परेशानी
बसंत विहार, मॉडल टाउन, सेक्टर-13, सेक्टर-14, सेक्टर-7, प्रेम नगर, दयाल सिंह कॉलोनी, कुंजपुरा रोड, रामनगर, शांति नगर, न्यू चार चमन, इंद्री रोड क्षेत्र, जरीनपुर, कैलाश कॉलोनी, विजय नगर में सुबह से शाम तक बिजली कटौती जारी रही।
लोग बोले-
सुबह से बिजली नहीं आने के कारण घर में पानी तक खत्म हो गया। छोटे बच्चे गर्मी से परेशान हैं। - सोनू अरोड़ा, बसंत विहार
हर थोड़ी देर में बिजली जा रही है। इनवर्टर भी जवाब दे चुका है, दोपहर काटना मुश्किल हो गया। - रीना शर्मा, सेक्टर-13
बार-बार बिजली कटने से दुकान का काम प्रभावित हो रहा है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने का डर बना रहता है। - रमेश कुमार, मॉडल टाउन
गर्मी में हालत खराब है और ऊपर से लगातार कटौती हो रही है। बिजली निगम को स्थायी समाधान करना चाहिए।- अमित सैनी, प्रेम नगर

Trending Videos