फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Petition in court over power failure of rice mill

Karnal News: चावल मिल की बिजली गुल होने पर अदालत में याचिका

Mon, 04 May 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 04 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Petition in court over power failure of rice mill
तरावड़ी। क्षेत्र में स्थित चावल मिल की बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होने पर उद्योगपति ने कोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

तरावड़ी निवासी उद्योगपति विनीत बंसल ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान जी.वी. गॉड विष्णु राइस एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के लिए वर्ष 2020 में विभाग से निजी स्वतंत्र लाइन स्वीकृत करवाई गई थी। करीब 1.94 लाख रुपये की राशि जमा कराई थी। विभाग ने उसी लाइन पर दूसरे उद्योग का कनेक्शन जोड़ दिया। इससे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बंसल का आरोप है कि उनकी फीडर लाइन इंसुलेटेड है जबकि दूसरे उद्योग की ओपन वायरिंग होने से बारिश और तूफान के दौरान स्पार्किंग होती है। इससे बार-बार बिजली सप्लाई ठप हो जाती है। उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि 3 मई को भी कई घंटे तक बिजली बाधित रही जबकि इससे पहले 23 जनवरी और 15 मार्च को भी इसी तरह की घटनाओं के चलते लंबा बिजली कट लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार नीलोखेड़ी के संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी गई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कि उन्होंने मनोहर लाल को भी शिकायत भेजी लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। मामले में बिजली विभाग के एसडीओ अंकित का कहना है कि विभाग के नियमों के अनुसार इंडिपेंडेंट फीडर लाइन पर पांच तक कनेक्शन जोड़े जा सकते हैं और वर्तमान में सप्लाई सामान्य रूप से चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed