{"_id":"69f88321b697bb75a70b73aa","slug":"video-celebrations-in-karnal-over-bjps-victory-in-west-bengal-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर करनाल में जश्न, मेयर रेणू बाला बोलीं- राष्ट्रवाद की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर करनाल में जश्न, मेयर रेणू बाला बोलीं- राष्ट्रवाद की जीत
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद करनाल के भाजपा जिला कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिला कर बधाई दी और महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि असम की जनता ने विकास की निरंतरता को चुनकर यह स्पष्ट कर दिया है कि पूर्वोत्तर अब भाजपा का मजबूत गढ़ बन चुका है। वहीं, पुदुचेरी में भाजपा गठबंधन की जीत ने दक्षिण भारत में पार्टी के बढ़ते आधार और जनता के अटूट विश्वास को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों के मतदाताओं ने जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर केवल 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को चुना है।
पश्चिम बंगाल के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए महापौर ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सीटों में हुई भारी वृद्धि यह दर्शाती है कि वहां की जनता अब हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्ति चाहती है। उन्होंने कहा, कि विपक्ष ने जो झूठा नैरेटिव गढ़ने की कोशिश की थी, उसे जनता ने सिरे से नकार दिया। भाजपा बंगाल में सशक्त और निर्णायक विकल्प बनकर उभरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।