{"_id":"69dc0674209869d19c06717e","slug":"procurement-policy-is-harassing-farmers-deepender-hooda-karnal-news-c-18-knl1018-884554-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को तंग कर रही खरीद नीति : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को तंग कर रही खरीद नीति : दीपेंद्र हुड्डा
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
.कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। संगठन
विज्ञापन
करनाल। बैसाखी पर्व के मौके पर शहर में आयोजित कांग्रेस के अन्नदाता बैसाखी मिलन समारोह में जहां एक ओर पंजाब-हरियाणा की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली वहीं किसानों के मुद्दों की गूंज सुनाई दी। मुख्य अतिथि रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर हमला किया। कहा कि मौजूदा खरीद व्यवस्था किसानों के लिए मुसीबत बन चुकी है। खरीद नीति से किसान तंग हैं और सरकार उन्हें राहत देने की बजाय और उलझा रही है।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में न तो किसानों की पूरी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है और न ही खराब फसल का उचित मुआवजा दिया जा रहा है। सरकार ने ऐसे नियम बना दिए हैं जिनसे किसान मंडियों में भटकने को मजबूर हैं। नमी की शर्तों के नाम पर खरीद रोकी जा रही है और भुगतान में देरी हो रही है।
उन्होंने कृषि मंत्री के उस बयान पर भी नाराजगी जताई जिसमें उन्होंने बारिश को गेहूं के लिए फायदेमंद बताया था। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि खड़ी फसल को बारिश से नुकसान हो रहा है लेकिन सरकार इसे फायदा बताकर किसानों के दर्द को नजरअंदाज कर रही है।
उन्होंने करनाल विधायक के विपक्ष पर मंडियों में टूरिज्म के बयान पर कहा कि विपक्ष मंडियों में किसानों की समस्याएं सुनने और समाधान के लिए जाता है। सवाल यह है कि सत्ताधारी नेता वहां किस मकसद से जाते हैं। हुड्डा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।
हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल देने का वादा अधूरा रह गया और किसानों की फसल एमएसपी पर नहीं खरीदी जा रही।
समारोह में लोक कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, हरियाणा कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के वाइस चेयरमैन एनपीएस चौहान, पूर्व मंत्री भीम मेहता, मनोज वधवा, दिव्यांशु बुद्धिराजा, नाहर सिंह संधू, राकेश कांबोज, डाॅ. सुशील पंवार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos