सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Reduce the cost of farmers: Gyanendra Dev

किसानों की लागत घटाएं : ज्ञानेंद्र देव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Reduce the cost of farmers: Gyanendra Dev
किसानों की लागत घटाएं : ज्ञानेंद्र देव - फोटो : किसानों की लागत घटाएं : ज्ञानेंद्र देव
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos




करनाल। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग, नई दिल्ली के सचिव व अतिरिक्त सचिव ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के संस्थागत दौरे पर पहुंचे। इस उच्च स्तरीय भ्रमण के दौरान उन्होंने संस्थान द्वारा लवणीय एवं क्षारीय भूमि सुधार के क्षेत्र में किए जा रहे शोध कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अनुसंधान खेतों, अत्याधुनिक केंद्रीय प्रयोगशाला और कृषि संग्रहालय का गहन निरीक्षण किया। वैज्ञानिकों से सीधा संवाद करते हुए उन्होंने लवणीय भूमि प्रबंधन, सतत कृषि विकास तथा कम पानी में बेहतर फसल उत्पादन से संबंधित चल रही तकनीकों की सराहना की। उन्होंने वैज्ञानिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे ऐसी व्यावहारिक तकनीकों पर ध्यान केंद्रित करें जो सीधे तौर पर किसानों की लागत घटाएं और उनकी आय बढ़ाने में मददगार साबित हों। कार्यक्रम में संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी राहुल सिंह पन्नू सहित कई वरिष्ठ वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। संस्थान प्रशासन ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed