{"_id":"6a6bab05fddd3ad6fd0c88c0","slug":"revised-schedule-for-online-transfer-drive-released-karnal-news-c-18-knl1018-959756-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव का संशोधित शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव का संशोधित शेड्यूल जारी
Fri, 31 Jul 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर ड्राइव 2026 के लिए डेटा सत्यापन और प्रमाणीकरण का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। सभी जिला शिक्षा और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों का डेटा एमआईएस पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से अपडेट कराना सुनिश्चित करें। इस पूरी प्रक्रिया के लिए 10 अगस्त को क्वालीफाइंग डेट निर्धारित किया गया है। शिक्षक 11 से 17 अगस्त तक अपनी व्यक्तिगत और सेवा प्रोफाइल को अपडेट व वैलिडेट करेंगे। सभी शिक्षकों के स्कोर और कार्यकाल का प्रकाशन 18 से 19 अगस्त तक किया जाएगा। शिक्षकों द्वारा आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 20 से 24 अगस्त तक तय की गई है। दावों और आपत्तियों पर जिला स्तरीय समिति द्वारा 25 से 31 अगस्त के बीच निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद जिला समिति के निर्णयों का प्रकाशन 1 सितंबर को होगा। वहीं राज्य स्तरीय समिति के समक्ष दावा या आपत्ति 2 से 4 सितंबर तक प्रस्तुत की जा सकेगी। राज्य स्तरीय समिति द्वारा अंतिम निर्णय 5 से 7 सितंबर तक लिया जाएगा। स्कोर और कार्यकाल के साथ अंतिम सूची 8. से 9 सितंबर के बीच जारी होगी। शिक्षकों के ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव को लेकर संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है। इसकी जानकारी सभी खंड शिखा अधिकारियों सहित स्कूल मुखियाओं को दी गई है ताकि वो समय रहते एमआईएस पोर्टल पर संबंधित शिक्षकों की जानकारी अपडेट कर सकें। - रोहताश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी। संवाद
विज्ञापन