सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   SDM reached the school and tasted the mid day meal with the children.

Karnal News: स्कूल पहुंचे एसडीएम, बच्चों के साथ चखा मिड डे मील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
SDM reached the school and tasted the mid day meal with the children.
स्कूल पहुंचे एसडीएम, बच्चों के साथ चखा मिड डे मील - फोटो : स्कूल पहुंचे एसडीएम, बच्चों के साथ चखा मिड डे मील
विज्ञापन
असंध। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एसडीएम सुमित सिहाग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर का दौरा किया। मध्याह्न भोजन का समय होने पर उन्होंने बच्चों के साथ टाट पर बैठकर मिड डे मील भी चखा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई की स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया गया। विद्यार्थियों के हित में विद्यालय में चल रही विकासात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और भवन की स्थिति का भी अवलोकन किया।
Trending Videos

एसडीएम ने विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर नगर पालिका सचिव प्रदीप जैन, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नगर पालिका दलबीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सतीश ढुल और प्रिंसिपल पवन जिंदल भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed