सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sealing action against illegal dairies halted for the third time

Karnal News: अवैध डेयरियों की सीलिंग कार्रवाई तीसरी बार रुकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Sealing action against illegal dairies halted for the third time
विज्ञापन
करनाल। शहर में रिहायशी इलाकों में चल रही अवैध डेयरियों के खिलाफ नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई लगातार तीसरी बार टल गई है। कार्रवाई के लिए पुलिस उपलब्ध नहीं होने के कारण टीम मौके पर नहीं जा सकी। इससे पहले भी तय कार्यक्रम के अनुसार हर मंगलवार और वीरवार को अवैध डेयरियों के खिलाफ सीलिंग अभियान चलाया जाना था लेकिन पुलिस बल न मिलने से कार्रवाई टलती गई। अब लगातार तीन बार कार्रवाई रुकने के बाद से शहर में डेयरी संचालकों को राहत मिली है। दूसरी ओर अब तक पिंगली में भी अब तक केवल 62 डेयरियों को शिफ्ट किया गया है। यहां कुल 231 प्लॉट थे। इनमें से 137 अलॉट किए गए थे।

शहर में कई डेयरियां लंबे समय से नियमों को ताक पर रखकर रिहायशी क्षेत्रों में संचालित हो रही हैं। विशेष तौर पर प्रेम नगर, रामनगर, शिव कॉलोनी, गांधी नगर, हांसी रोड और लाइन पार एरिया में करीब 100 डेयरियां संचालित हैं। इन डेयरियों के कारण आसपास के लोगों को गंदगी, बदबू और सीवरेज जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम ने पहले सर्वे कर कई डेयरियों को नोटिस जारी किए थे और बाद में सीलिंग कार्रवाई शुरू करने की तैयारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भी निगम की टीम पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई के लिए तैयार थी लेकिन पुलिस सुरक्षा नहीं मिलने के कारण अभियान शुरू नहीं हो सका। पुलिस बल के लिए निगम टीम रामनगर थाना पहुंची लेकिन पुलिस बल नहीं मिला। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस बल को घरौंडा प्रदीप मिश्रा की कथा में भेजा गया है। जबकि डेयरी सीलिंग कार्रवाई के दौरान संचालकों के विरोध और कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल जरूरी है।
विज्ञापन
Trending Videos

निगम आयुक्त कहना है कि पुलिस विभाग से दोबारा बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। पुलिस फोर्स मिलते ही शहर में चिन्हित अवैध डेयरियों के खिलाफ सीलिंग अभियान फिर से शुरू किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर लगातार कार्रवाई टलने से डेयरी संचालकों में भी राहत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed