फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sector 6 and 7's green belt will shine with an investment of Rs 5 crore.

Karnal News: पांच करोड़ से चमकेगी सेक्टर-6 व 7 की ग्रीन बेल्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Sector 6 and 7's green belt will shine with an investment of Rs 5 crore.
निर्माण कार्य का ​शिलान्यास करते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण। सूचना विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। शहर के सेक्टर-6 और 7 की ग्रीन बेल्ट नए स्वरूप में नजर आएगी। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने सोमवार को करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम संयुक्त रूप से कराएंगे।
परियोजना के तहत सेक्टर-6 में 2.94 करोड़ और सेक्टर-7 में 1.92 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्रीन बेल्ट में ग्रिल सहित चहारदीवारी, फुटपाथ, ओपन जिम, बच्चों के खेल उपकरण, बैठने के लिए बेंच, कूड़ादान और बारिश से बचाव के लिए शेल्टर बनाए जाएंगे। हरियाली बढ़ाने के लिए घास और पौधरोपण भी किया जाएगा। यह पूरा कार्य लगभग एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में पिछले वर्षों में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि सेक्टर-6 और 7 के आसपास की कॉलोनियों को नियमित किया गया, वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने करनाल में नए सिविल अस्पताल और रैपिड मेट्रो परियोजना का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है और गुणवत्ता के साथ काम पूरा कराया जाएगा। मेयर रेणु बाला गुप्ता ने बताया कि शहीद ऊधम सिंह चौक से सेक्टर-6 व 7 तक सड़क निर्माण कार्य तेजी से जारी है। ग्रीन बेल्ट के सौंदर्यीकरण से क्षेत्रवासियों को बेहतर वातावरण मिलेगा और बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों के लिए यह एक आकर्षक स्थल बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed