सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Security will be increased at the railway station, 17 new CCTV cameras will be installed.

Karnal News: रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, लगेंगे 17 नए सीसीटीवी कैमरे

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 16 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Security will be increased at the railway station, 17 new CCTV cameras will be installed.
करनाल रेलवे स्टे​शन पर सीसीटीवी कैमरे के लिए डाली जा रही लाइन। संवाद
विज्ञापन
करनाल। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए रेलवे प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को विस्तार देने की तैयारी शुरू कर दी है। स्टेशन परिसर में आधुनिक तकनीक वाले 17 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिसके बाद यहां कैमरों की कुल संख्या 40 हो जाएगी। कैमरों से स्टेशन के हर कोने पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा सकेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन पर वर्तमान में 23 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। करीब सात साल बाद स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को इस तरह मजबूत किया जा रहा है।
Trending Videos

नए कैमरे स्टेशन के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए जाएंगे। इनमें प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर, प्रवेश और निकास द्वार, पार्किंग स्थल, फुट ओवरब्रिज, वेटिंग हॉल और स्टेशन के बाहरी हिस्से शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन कैमरों को एक केंद्रीय कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। यहां से रेलवे सुरक्षा बल और स्टेशन प्रशासन के कर्मचारी लगातार मॉनिटरिंग करेंगे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। इसके साथ ही कैमरों की रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखी जाएगी, ताकि जरूरत पड़ने पर फुटेज का उपयोग जांच में किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों प्लेटफॉर्मों पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
स्टेशन के तीनों प्लेटफॉर्मों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। यहां यात्रियों की सबसे अधिक आवाजाही रहती है, इसलिए इन स्थानों पर निगरानी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार कैमरों को जोड़ने के लिए केबल और वायरिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके बाद सभी कैमरों को चालू कर दिया जाएगा। कैमरों के शुरू होने के बाद स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत हो जाएगी।
स्टेशन परिसर पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम किया जा रहा है। 23 कैमरे अभी तक स्टेशन पर स्थापित थे। अब और नए कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिससे स्टेशन के अधिकतर हिस्सों की निगरानी की जा सके। - आशुतोष पांडे, वरिष्ठ मंडल आयुक्त, दिल्ली डिवीजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed