{"_id":"69ee7704966557ce00088edd","slug":"suraj-murder-case-advocate-sonias-son-receives-death-threat-karnal-news-c-18-knl1018-894032-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज हत्याकांड : अधिवक्ता सोनिया के बेटे को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज हत्याकांड : अधिवक्ता सोनिया के बेटे को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अधिवक्ता सोनिया तंवर के बेटे को जान से मारने की धमकी का कमेंट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल।
सूरज हत्याकांड के बाद राजपूत और दलित समुदाय के लोगों के बीच विवाद में शांति कमेटी बनाए जाने से समाधान की ओर जा रहे मामला रविवार को फिर गर्मा गया। सोशल मीडिया पर सोनिया तंवर के बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस ने बताया कि साहिल राणा नाम की आईडी से कमेंट किया गया है। इसमें लिखा है... तेरा लड़का पक्का मरेगा 100 प्रतिशत लिखवा ले। सोनिया तंवर और अन्य लोगों ने सेक्टर 32,33 थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। समाज के लोगों ने परिवार को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। अब पुलिस जांच कर रही है कि उक्त आईडी किसी साहिल नामक व्यक्ति की है या किसी ने शरारती तत्व ने ऐसा किया है।
अधिवक्ता सोनिया तंवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह अपने सोशल मीडिया पेज पर लाइव थीं। इसी दाैरान साहिल राणा नामक आईडी से कमेंट किया गया। सोनिया के पति अमित तंवर ने बताया कि बेटा स्कूल जाता है। घर के नजदीक खेलता भी है। ऐसे में उनके बेटे की जान को खतरा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
सेक्टर 32,33 थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस कमेंट करने वाले की जांच करेगी। आरेापी की पहचान करके काबू किया जाएगा।
धमकी भरे कमेंट करने वाले की जांच की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। दोनों पक्षों के बीच शांति कमेटी इसी उद्देश्य से बनाई थी ताकि कोई भी सोशल मीडिया पर ऐसे एक-दूसरे पर कमेंट न करे। पुलिस मामले में जांच करके उचित कार्रवाई करेगी। -संदीप कुमार, डीएसपी, हेडक्वार्टर, करनाल