सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Temperature reaches 43.1 degrees Celsius... Orange alert for heat wave till 25th, mercury may cross 45 degrees Celsius

Karnal News: तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस... 25 तक लू का ऑरेंज अलर्ट, 45 पार पहुंचेगा पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Temperature reaches 43.1 degrees Celsius... Orange alert for heat wave till 25th, mercury may cross 45 degrees Celsius
तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस... 25 तक लू का ऑरेंज अलर्ट, 45 पार पहुंचेगा पारा - फोटो : तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस... 25 तक लू का ऑरेंज अलर्ट, 45 पार पहुंचेगा पारा
विज्ञापन
- गमी के कारण बेहाल हो रह लोग, लग रहे लू के थपेड़े, लोगों का घर और दफ्तरों से निकलना हो गया मुश्किल




माई सिटी रिपोर्टर

अंबाला सिटी। जिले में गर्मी लगातार बढ़ रही है, अब अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने 25 मई तक लू का अलर्ट जारी किया है। साथ ही तापमान भी 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना जताई है यानी आने वाले दिनों में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।
हालात यह हैं कि दिन और रात लोगों को गर्मी के कारण काटने मुश्किल हो रहे हैं। मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। इतना तापमान पिछले वर्ष जून में पड़ा था। इस तरह जून जैसी गर्मी इस बार मई में ही देखने को मिल गई है। वहीं दिनभर गर्मी के कारण लोगों का घर और दफ्तरों से निकलना मुश्किल हो गया। लोग जूस और शीतल पेय पदार्थों से गर्मी से राहत पाते दिखे। वहीं रात्रि में तापमान सामान्य से 3 डिग्री बढ़कर 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात का तापमान भी बढ़ेगा, चलेंगी धूल भरी हवाएं

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 22 मई तक मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण पश्चिमी खुश्क गर्म हवाएं अर्थात लू चलने की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना के कारण बीच-बीच में कहीं कहीं हल्के बादल व धूल भरी हवाएं चलने की संभावना बन रही है। रात्रि तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos

आगामी छह दिनों का पूर्वानुमान

दिन अधिकतम न्यूनतम स्थिति

20 मई 44° 28° लू का येलो अलर्ट
21 मई 44° 28° लू का येलो अलर्ट

22 मई 45° 27° लू का ऑरेंज अलर्ट
23 मई 45° 28° लू का ऑरेंज अलर्ट

24 मई 45° 28° कोई चेतावनी नहीं
25 मई 45° 28° कोई चेतावनी नहीं

तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस... 25 तक लू का ऑरेंज अलर्ट, 45 पार पहुंचेगा पारा

तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस... 25 तक लू का ऑरेंज अलर्ट, 45 पार पहुंचेगा पारा- फोटो : तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस... 25 तक लू का ऑरेंज अलर्ट, 45 पार पहुंचेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed