{"_id":"69cae62485fe7247cb06a4c7","slug":"the-corporation-meeting-deliberated-on-the-solution-of-problems-karnal-news-c-18-knl1018-875790-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: निगम की बैठक में समस्याओं के समाधान पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: निगम की बैठक में समस्याओं के समाधान पर किया मंथन
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम सभागार में सोमवार को शहर के समग्र विकास को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर रेणु बाला गुप्ता ने की जिसमें राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान (एनआईयूए) की टीम के साथ अधिकारियों और पार्षदों ने विस्तार से मंथन किया। समस्याओं के समाधान के लिए रोडमैप बनाने का निर्णय हुआ।
बैठक में नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा सहित निगम अधिकारी व पार्षद मौजूद रहे। उद्देश्य शहर के विकास से जुड़े मुद्दों, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर ठोस रणनीति तैयार करना रहा। बैठक में ट्रैफिक व पार्किंग व्यवस्था, सीवरेज और जल निकासी, स्ट्रीट लाइट की खराब स्थिति, आवारा कुत्तों व बंदरों की समस्या, टूटी सड़कों, कूड़ा निस्तारण और जाम नालियों जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इसके अलावा ग्रीन बेल्ट की देखरेख, पार्कों की जमीन का दुरुपयोग, खाली प्लॉटों में कचरा फेंकने, अनधिकृत कॉलोनियों में विकास की कमी, बढ़ती आबादी के अनुसार नए सेक्टरों की जरूरत और अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग जैसे विषय भी प्रमुखता से उठाए गए।
शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में स्वामित्व योजना से जुड़ी दिक्कतों को भी पार्षदों ने बैठक में रखा और समाधान की मांग की। एनआईयूए की ओर से प्रतिनिधि नंदकिशोर ने बताया कि टीम ने बैठक से पहले शहर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। अब सभी सुझावों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी।
Trending Videos