{"_id":"69ee7901965075356d098a0d","slug":"the-question-paper-was-simple-but-many-questions-were-missed-due-to-lack-of-time-karnal-news-c-18-knl1018-893927-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रश्नपत्र था सरल, समय की कमी से छूट गए कई प्रश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रश्नपत्र था सरल, समय की कमी से छूट गए कई प्रश्न
Mon, 27 Apr 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
सरिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल।
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को प्रदेशभर में एचसीएस की परीक्षा आयोजित की गई। दो सत्रों में परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों ने बताया कि सुबह की शिफ्ट के मुकाबले शाम की शिफ्ट की परीक्षा काफी मुश्किल थी। एमसीक्यू प्रश्नों से काफी उलझन हुई तो कई परीक्षार्थियों को समय की कमी का भी सामना करना पड़ा। कई परीक्षार्थियों का कहना था कि समय की कमी के कारण उनके कई प्रश्न छूट गए।
जींद से आईं सौम्या ने बताया कि पहला पेपर दूसरी शिफ्ट के पेपर की तुलना में काफी आसान लगा क्योंकि उसमें सीधे सवाल पूछे गए थे। दूसरी शिफ्ट का पेपर काफी लंबा था जिसमें सोचने वाले सवाल अधिक थे। परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा में राज्य योजनाएं, ऐतिहासिक स्थल, हाल की घटनाएं और कृषि से जुड़े सवाल भी थे। इसके अलावा भूगोल, अर्थशास्त्र और विज्ञान के प्रश्न थोड़े मुश्किल रहे। लंबे प्रश्न होने के कारण लिखने में काफी समय लगा।
रोहतक जेल से कैदी रोहित भी परीक्षा देने करनाल लाए गए। उन्होंने बताया की परीक्षा का स्तर काफी आसान था। परीक्षा में भूगोल, इतिहास, भारत और हरियाणा से सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी सरल लगे।
विज्ञापन
चरखी दादरी से आईं परीक्षार्थी सरिता ने बताया कि उन्होंने एचसीएस की दूसरी बार परीक्षा दी। परीक्षा में सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से ही आए। एमसीक्यू प्रश्नों ने दिमाग को काफी उलझन में डाला। चित्र वाले प्रश्न नहीं आए, उन्होंने इन प्रश्नों की तैयारी की थी। अच्छी तैयारी वालों का बेहतर परिणाम रहेगा।
हिसार से आईं परीक्षार्थी अंजली ने बताया कि उन्होंने परीक्षा का दूसरा प्रयास किया है। इस बार का पेपर काफी लंबा था जिसमें वर्तमान में चल रहे मुद्दों पर भी प्रश्न पूछे गए थे जिन्हें हल करना सरल था। हरियाणा से जुड़े सामान्य ज्ञान के प्रशन उन्हें आसान लगे। समय कम पड़ गया, कुछ प्रश्न छूट गए।
कुरुक्षेत्र निवासी सुकीर्ती ने बताया कि पेपर काफी आसान लगा। खासकर सामान्य ज्ञान वाले प्रश्न करने में मजा आया। हरियाणा के सामान्य ज्ञान के प्रश्न थोड़े घुमावदार लगे। विषय से जुड़े ही घुमाकर पूछे गए थे। समय प्रबंधन करना काफी मुश्किल लगा। उत्तर लिखने के लिए समय कम पड़ गया।
कुरुक्षेत्र से आईं अंंजना ने बताया कि उन्होंने पहली बार एचसीएस की परीक्षा दी है। चार माह से तैयारी कर रही थीं। अनुभव काफी अच्छा रहा। परीक्षा में हरियाणा और भारत से जुड़े सामान्य ज्ञान के प्रश्न सरल थे। प्रश्नों का स्तर भी काफी बेहतर रहा, अगर तैयारी अच्छी रही होगी तो अच्छा परिणाम आएगा।