फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The racket of selling wheat from Uttar Pradesh in Gharaunda Mandi has been exposed, two trolleys seized.

Karnal News: घरौंडा मंडी में यूपी का गेहूं खपाने का खेल उजागर, दो ट्राॅलियां पकड़ीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The racket of selling wheat from Uttar Pradesh in Gharaunda Mandi has been exposed, two trolleys seized.
अनाज मंडी में रखा गेहू संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। अनाज मंडी में उत्तर प्रदेश से कम दाम पर लाए गए गेहूं को हरियाणा के किसानों के नाम पर सरकारी समर्थन मूल्य पर बेचने का खुलासा हुआ है। शुक्रवार को मार्केट कमेटी की टीम ने यूपी से आईं गेहूं से लदी दो ट्राॅलियों को पकड़ा। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

मंडी सुपरवाइजर नरेश कुमार ने बताया कि यूपी से आई दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों और एक जीप को रोका गया था। कार्रवाई के दौरान दो चालक मौके से भाग गए। एक ट्रैक्टर ट्रॉली का प्राइवेट गेटपास काट दिया गया था। मामले की जांच शुरू कर दी है। दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। जांच में ट्राॅलियों के साथ आए लोग उत्तर प्रदेश के निवासी पाए गए। हालांकि संबंधित फर्म के मालिक ने इसे स्थानीय किसान की फसल होने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि व्यापारी उत्तर प्रदेश से करीब 2,300 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से गेहूं खरीदकर उसे घरौंडा मंडी में 2,585 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी पर बेच रहे हैं। इस गेहूं की एंट्री पोर्टल पर स्थानीय किसानों के नाम से की जा रही है और गेटपास भी उन्हीं के नाम पर काटे जा रहे हैं।
आढ़ती प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया कि मंडी में रोजाना बड़ी संख्या में यूपी से गेहूं आ रहा है और कुछ कर्मचारी कथित रूप से पैसे लेकर इसकी एंट्री करवा रहे हैं।
---------------------------
पुराने लोहे के कांटे पर तौल करते पकड़े चार आढ़ती, दो पर जुर्माना
पुराने लोहे के कांटों पर तौल करने वाले आढ़तियों के खिलाफ मार्केट कमेटी ने सख्त कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान चार आढ़ती नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए। इन पर जुर्माना लगाने के साथ उपकरण भी जब्त कर लिए गए।

मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया ने बताया कि इस बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कुछ आढ़ती आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक तौल प्रणाली की बजाय पुराने लोहे के कांटों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे तौल में गड़बड़ी की आशंका रहती है। इसी के चलते टीम ने औचक निरीक्षण किया। चार आढ़ती पुराने कांटों पर गेहूं की तौल करते पाए गए। दो पर तीन-तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दो अन्य के कांटे मौके से उठाकर सील कर दिए गए।

बारिश का सता रहा डर
शुक्रवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद दो बार हुई बूंदाबांदी ने किसानों के साथ आढ़तियों की भी चिंता बढ़ा दी। किसान और आढ़ती तुंरत अपनी फसलों को तिरपाल से ढकते रहे। अब तक कम खरीद की सबसे बड़ी वजह नमी बताई जा रही थी। पिछले कई दिनों से गर्म मौसम की वजह से नमी की परेशानी में सुधार तो हुआ लेकिन एक बार फिर बदले मौसम ने फसल खरीद की परेशानी को बढ़ाने का काम किया है।
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed