{"_id":"69ed228506a196de42063a42","slug":"the-sangh-carried-out-a-broom-pick-up-demonstration-karnal-news-c-18-knl1018-893425-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: संघ ने किया झाठू उठाओ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: संघ ने किया झाठू उठाओ प्रदर्शन
Sun, 26 Apr 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते नगरपालिका कर्मचारी संघ के सदस्य। संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करनाल। नगर निगम कार्यालय के सामने शनिवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ की ओर से झाडू उठाओ प्रदर्शन कर करीब दो घंटे तक नारेबाजी की गई। संघ की ओर से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठाई। प्रधान राजकुमार ने कहा कि 8 अप्रैल से हड़ताल जारी हैं, जिसमें फरीदाबाद अग्निकांड में मारे गए दो कर्मचारियों को शहीद का दर्जा और परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई जा रही है लेकिन सरकार अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो 2 मई को राज्यव्यापी हड़ताल की जाएगी। बिंदर चौहान, धर्मवीर सरोय, विनोद प्रोचा, नरेश अठवाल आदि मौजूद रहे। संवाद