फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Thieves broke the locks of a medical store and seven shops.

Karnal News: चोरों ने मेडिकल स्टोर व सात दुकानों के तोड़े ताले

Tue, 28 Jul 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 28 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks of a medical store and seven shops.
घरौंडा में मेडिकल स्टोर में चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी में कैद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। मुख्य बाजार में रविवार रात डेढ़ बजे चोरों ने सात दुकानों को निशाना बनाया। चोर शटर के ताले तोड़कर दुकानों में घुसे और हजारों रुपये की नकदी व सामान चोरी कर ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में भय का माहौल है।
अमन मेडिकल स्टोर के संचालक अमन कुमार ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे तीन चोर उनकी दुकान पर पहुंचे। चोरों ने शटर के दोनों ताले तोड़ दिए। सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी दुकान के बाहर खड़ा नजर आ रहा है जबकि दो आरोपी अंदर घुसकर चोरी करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

एक आरोपी ने गल्ले में रखी नकदी निकाली जबकि दूसरे ने फेसवॉश, शैंपू, कंडीशनर और परफ्यूम समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। दुकानदार के अनुसार, चोरी में करीब चार से पांच हजार रुपये का नुकसान हुआ है। चोरों ने मेडिकल स्टोर के अलावा धीमान कम्युनिकेशन, कृष्णा बुक डिपो, मिगलानी जनरल स्टोर सहित आसपास की अन्य दुकानों को भी निशाना बनाया। दुकानदारों को घटना का पता सुबह 3:30 बजे किसी व्यक्ति का फोन आने पर चला। इसके बाद उन्होंने दुकानों के टूटे ताले और सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले रेलवे रोड पर भी आठ से दस दुकानों के ताले तोड़े गए थे। उस वारदात में भी चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए थे लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed