{"_id":"6a67c9fcb1d59517d80d81ad","slug":"waited-3-hours-for-treatment-at-the-district-hospital-karnal-news-c-18-knl1018-957213-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिला अस्पताल में इलाज के लिए किया 3 घंटे का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिला अस्पताल में इलाज के लिए किया 3 घंटे का इंतजार
Tue, 28 Jul 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर लाइन में बिना किसी पंखे और कूलर के खड़े मरीज व तीमारद
- फोटो : जिला नागरिक अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर लाइन में बिना किसी पंखे और कूलर के खड़े मरीज व तीमारदार। वहीं, एक्स- रे कक्ष के बाहर बैठे मरीज। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। सुबह 11 बजे, स्थान जिला नागरिक अस्पताल। अस्पताल परिसर में सोमवार को मरीजों की रिकॉर्ड भीड़ के चलते स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर पड़ा। अस्पताल की ओपीडी में 2,354 मरीजों ने उपचार लिया। सामान्य दिनों में यह संख्या 1700 से 1900 के बीच रहती है। ऐसे में मरीजों को उपचार मिलने के लिए 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
मरीजों को पहले पर्ची बनवाने के लिए एक से डेढ़ घंटे तक कतार में खड़ा रहना पड़ा। इसके बाद डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ा। मरीजों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से लेकर दवा लेकर बाहर निकलने तक करीब तीन घंटे लग गए। उमस भरी गर्मी में पंजीकरण काउंटर के पास न तो पर्याप्त पंखे थे और न ही कूलर। मरीज और उनके परिजन उमस और गर्मी से परेशान रहे।
हालात ऐसे रहे कि कई बुजुर्ग और महिलाएं लाइन से बाहर आकर दीवारों और पेड़ों की छांव में बैठने को मजबूर हो गए। मरीजों का कहना था कि अस्पताल में भीड़ पहले से अनुमानित होती है, खासकर सोमवार को, इसके बावजूद पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।
विज्ञापन
हालांकि पीएमओ की ओर से पंजीकरण काउंटर के पास कूलर लगाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन सोमवार को यह व्यवस्था नहीं हुई।
-- -
आंख, ईएनटी और मेडिसिन ओपीडी में सबसे अधिक दबाव
सोमवार को सबसे अधिक मरीज नेत्र रोग विभाग में पहुंचे। डॉ. जिया ने 179 मरीज देखे। ईएनटी विभाग में डॉ. कुलजीत सिंह के पास 166 मरीज पहुंचे। जनरल मेडिसिन विभाग में पांच चिकित्सकों ने करीब 491 मरीजों का उपचार किया। बाल रोग विभाग में 133, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 198, श्वास रोग विभाग में 91 और मनोरोग विभाग में 122 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
-- --
मरीजों की पीड़ा
पर्ची बनवाने में ही डेढ़ घंटा लग गया। फिर डॉक्टर और दवा के लिए अलग लाइन लगी। अस्पताल में इतनी भीड़ थी कि सुबह आए और दोपहर को निकले। - अखिल शर्मा, मरीज
गर्मी सबसे बड़ी परेशानी रही। पंजीकरण काउंटर के पास न तो पंखे थे और न कूलर। देरी होने से बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान रहीं। - संतोष देवी, तीमारदार
-- -
विभाग
और मरीज
नेत्र रोग
193
स्त्री एवं प्रसूति रोग
200
ईएनटी
166
जनरल मेडिसिन
491
बाल रोग
133
जनरल सर्जरी
176
हड्डी रोग
209
श्वास रोग
91
मनोरोग
122
एनसीडी क्लीनिक
67
होम्योपैथी
53
फिजियोथेरेपी
23
फीवर क्लीनिक
28
कुल ओपीडी : 2354 मरीज
-- -
वर्जन :
जिला अस्पताल हमेशा जनता को बेहतर उपचार देने के लिए प्रतिबद्ध है। लगातार समय-समय पर समीक्षा की जाती है। सोमवार को दबाव अधिक होने के बाद भी सभी मरीजों को इलाज मिला है। - डॉ. दीपक गोयल, प्रवक्ता, जिला नागरिक अस्पताल